Donate Us

INTRODUCING YOU TO OUR NGO
सेवा परमो धर्मः
दान और सेवा का महत्व -श्रीमद्भागवादमहापुरण के आलोक में
भारतीय सनातन संस्कृति मे सेवा और दान को सर्वोच्च बताया गया है।श्रीमद्भागवत महापुराण मे अनेक स्थलों मे सेवा दान और
परोपकार की महिमा का वर्णन किया गया है। इसमे यह स्पष्ट रूप से कहा गया है की जो मनुष्य
दूसरों की भलाई के लिए कार्य करता है, वह ईश्वर की सच्ची भक्ति करता है।
श्रीमद्भागवत (स्कंध १०, अध्याय २२) में गोपियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित करने का प्रसंग आता है,
जहाँ वे अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर भक्ति और सेवा की भावना से प्रेरित होती हैं। यह प्रसंग हमें सिखाता
है कि निष्काम सेवा ही सच्चा दान है।
इसके अतिरिक्त, स्कंध ७ में नरसिंह अवतार की कथा में प्रह्लाद की भक्ति के माध्यम से यह
बताया गया है कि सच्ची सेवा दूसरों को ईश्वर से जोड़ना है — बिना किसी स्वार्थ के।श्रीमद्भागवत में यह
भी कहा गया है:"सर्वेऽपि पन्थाः खलु भक्तियोगाः"अर्थात, सभी पुण्य मार्ग अंततः
भक्ति (सेवा, दया, परोपकार) में ही परिणत होते हैं।इस ग्रंथ के अनुसार, दान केवल वस्त्र,
अन्न या धन का ही नहीं होता, अपितु ज्ञान का दान, समय का दान, और करुणा का दान भी
अत्यंत श्रेष्ठ होता है। ऐसी सेवा से न केवल जरूरतमंदों का जीवन संवरता है, बल्कि दाता को भी
आत्मिक शुद्धि और प्रभु कृपा प्राप्त होती है।
हमारा लक्ष्य - शास्त्रों के अनुसार भगवान किसी भी रूप मे हमे प्राप्त हो सकते हैं। बालक के रूप मे ,वृद्ध के रूप मे
कभी खूब आकर्षित करने वाला सौन्दर्य तो कभी विचलित करने वाला रूप ।नारायण की लीला को तो स्वयं देवता नहीं समझ
पाते। हम तो फिर भी मनुष्य हैं। इसलिए हमारा उद्देश्य होना चाहिए की हम दान पुण्य निरंतर करें और धर्म के मार्ग पर चलें एक
एक दिन भगवान अवश्य आएंगे। इन सब क्रियाओं मे एक बात याद रखने की है दान करने पे ये अहंकार कभी नहीं हो की हम किसी पे उपकार कर रहें
दान हमेशा सहज भाव से करें। इस संसार मे आपका कुछ नहीं है , नया तो ये शरीर आपका है ना ही ये दान की वस्तु। ये सारी भोग की वस्तुएं
भगवान द्वारा कर्म और भाग्य के फल के प्रभाव मे अनुसार हर एक मनुष्य को अलग अलग मात्रा मे उनके सामर्थ्य अनुसार दी गई है।
अर्थात हमारा इस संसार मे कुछ भी नहीं है।
हमारा वास्तविक स्वरूप आत्मा है। इसलिए संसार मे हम भगवान की दी गई वस्तु को हीं भोगते हैं उन्ही पे भाव व्यक्त करते हैं और
उन्ही की दी गई वस्तु को दूसरों को समर्पित करते हैं।
इसलिए याद रहे सेवा और दान गोपनीय रखें अहंकार ना करें और धर्म मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें।
OUR NGO
Equipped with full air conditioning, a private pool, 3 on-suite bedrooms, and a spacious open living room kitchen area, Sunshine Bay Residences is an excellent choice for anyone dreaming of their own safe haven.
DONATE
Co-designed by the world-renowned architect James Smith, our Bridgewater Joy residences offer top views of the nearby lake Michigan. Perfect for a small family, a professional couple, or anyone looking to set up a home office.
BE A MEMBER
Not just pleasant on the outside, our Pleasantview Gem Inn properties are especially popular among families. With underground parking and floor-to-ceiling windows, there's no shortage of natural light or space.

